कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश मे 10 जुलाई को ब्यास पर आई भयंकर बाढ़ में बहे लोगों के शवों की तलाशी जारी है। मनाली पुलिस ने ब्यास किनारे सर्च अभियान चलाया है। जिला कुल्लू में अभी तक 20 शव बरामद किए है जबकि 27 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। मनाली से पांच किमी दूर आलू ग्राउंड के पास पंजाब रोडवेज की बस तलाश ली गई है।मलबे में दबी है। इस बस में 11 यात्री सफर कर रहे थे। उनका भी अभी कोई सुराग नहीं लगा है। मनाली पुलिस सहित एनडीआरएफ और एडवेंचर टूअर ओपरेटर एसोसिएशन कुल्लू मनाली की टीम लापता लोगों के सर्च अभियान में जुटी हुई है। गत 18 जुलाई को मनाली के मनालसु नाले में बही स्थानीय महिला का भी सुराग नहीं लगा है।मनाली सहित लाहौल में बारिश का क्रम लगातार जारी है। बारिश के कारण नदी व नाले उफान पर हैं। नदी नालों से ग्रामीणों को भारी नुकसान हो रहा है। मनाली में नाले किनारे रहने वाले बागवानों के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है।लाहौल घाटी का जाहलमा नाला भी ग्रामीणों की दिक्कत का कारण बना हुआ है। इस नाले में बाढ़ का क्रम एक महीने से जारी है। एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने बताया कि ब्यास नदी किनारे सर्च अभियान जारी है। बाढ़ में लापता हुए लोगों की तलाश की जा रही है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
