शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से इसी साल से ग्रीन फीस की वसूली शुरू हो सकती है। नगर निगम सदन के फैसले के बाद निगम प्रशासन ने इस मामले में दस सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त बीआर शर्मा की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में चार पार्षदों, एनएचएआई और नगर निगम के विधि और तकनीकी अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। यह कमेटी ग्रीन फीस को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। शहर के प्रवेश द्वारों पर कहां और कैसे वाहनों से ग्रीन फीस वसूली जा सकती है, इसे लेकर भी जगह तय की जाएगी। नगर निगम ने साल 2014 में भी बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन फीस वसूली शुरू की थी। लेकिन हाईवे पर बैरियर लगाकर फीस वसूली पर बाद में विवाद हो गया। इसके बाद यह वसूली बंद करनी पड़ी थी। अब दोबारा इसे शुरू करने के लिए कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में पार्षद राम रतन वर्मा, गोपाल शर्मा, अनिता शर्मा, विशाखा मोदी, विधि अधिकारी, एनएचएआई, नगर निगम के अधिशासी अभियंता, संपदा शाखा के अधीक्षक भी सदस्य होंगे।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
