कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू-मनाली की तरफ जाने का एकमात्र यही माध्यम है। हर यात्री इसी गुफानुमा ट्रैफिक टनल से गुजरने को विवश है। बरसात के मौसम में ट्रैफिक टनल हर वर्ष खतरा उत्पन्न करती है। बिजली बोर्ड द्वारा बनाई गई इस सुरंग में पानी का रिसाव इतना है कि तीन किलोमीटर के दायरे के भूगर्भ में पानी ही पानी टपक रहा है, जिससे सुरंग के भीतर हर वक्त दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।उल्लेखनीय यह है कि सामरिक दृष्टि से बनाई गई यह यातायात सुरंग सेना के लिए सीमा पार जाने एवं बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए एकमात्र सहारा है। और तो और बंजार व सैंज के लोगों के लिए भी यह मुख्य मार्ग है। आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनी इस सुरंग में हो रहे भारी रिसाव के चलते टनल धंसने का भी खतरा बना हुआ है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
