शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अगस्त माह के लिए राशन की अलॉटमेंट जारी कर दी है। अगले माह एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 14 किलो आटा मिलेगा। हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भारी खबर है। उन्हें अगले माह तीन किलो ज्यादा यानी 14 किलो आटा मिलेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अगस्त माह के लिए राशन की अलॉटमेंट जारी कर दी है। अगले माह एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 14 किलो आटा मिलेगा। सभी डिपो होल्डरों को 14 किलो के हिसाब से आटे की डिमांड देने के लिए कहा गया है। हालांकि चावल अभी पांच किलो प्रति कार्ड के हिसाब से ही मिलेगा। इसमें बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे पहले अप्रैल माह से डिपुओं में उपभोक्ताओं को 11 किलो प्रति राशन कार्ड के हिसाब से आटा दिया जा रहा था। प्रदेश में कुल 19.50 लाख राशनकार्ड धारक है, जिनमें करीब 12 लाख राशन कार्ड एपीएल परिवारों के है। इन्हें इसका फायदा मिलेगा। डिपुओं पर सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें आटा, चावल समेत तीन दालें मलका, माश और दाल चना, दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने डिपो होल्डरों को महीने की पहली तारीख को गोदामों से राशन उठाने के निर्देश दिए हैं।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
