कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) औट। मानसून की शुरुआत में ब्यास में आई प्रलयकारी बाढ़ फिलहाल तो शांत हो गई है, परंतु नदी किनारे बसे परिवारों को गहरे जख्म दे गई। कुल्लू, मंडी सीमा पर स्थित थलौट, औट, बनाला, नगवाईं आदि कस्बों को भी ब्यास ने भारी जख्म दिए हैं। यहां पर नदी किनारे कई घरों को खतरा हो चुका है, घरों के आगे सुरक्षा दीवारें कुछ तो बह गई है और कुछ में दरारें पड़ चुकी हैं ।बाढ़ प्रभावित कुछ परिवारों को प्रशासन की तरफ से घरों को खाली करने के लिए भी कह दिया है। बाढ़ प्रभावितों ने बताया कि बाढ़ से उनके घरों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके घरों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा घरों के आगे मजबूत घाटनुमा डंगे लगाए जाएं।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
