Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा फेरबदल 21 विकासखण्ड अधिकारियों के तबादले एक को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
    शिमला

    ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा फेरबदल 21 विकासखण्ड अधिकारियों के तबादले एक को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

    By Himachal VartaJuly 27, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग में 21 बीडीओ के तबादले किए हैं जबकि एक को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इन बीडीओ में 6 महिला अधिकारी हैं। सरकार की ओर से इस आश्य की अधिसूचना ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार बीडीओ डीआरडीए बिलासपुर यशपाल को प्रोजैक्ट डायरैक्टर जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम बिलासपुर लगाया गया है, साथ ही उन्हें प्रोजैक्ट डायरैक्टर डीआरडीए का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसी तरह ओम प्रकाश को चम्बा में एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक लगाया है, साथ ही उन्हें डीआरडीए के प्रोजैक्ट निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। राजकुमार को हमीरपुर में एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक के पद पर तैनाती दी गई है, साथ ही वह डीआरडीए के प्रोजैक्ट निदेशक का अतिरिक्त दायित्व भी देखेंगे। चंद्रवीर को प्रोजैक्ट डायरैक्टर एवं जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम कांगड़ा लगाया है, साथ ही उन्हें प्रोजैक्ट अधिकारी डीआरडीए का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। सिकंदर को लंबागांव से प्रोजैक्ट डायरैक्टर एवं जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम किन्नौर लगाया है। उन्हें डीआरडीए का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। पारूल कटियार को कांगड़ा से प्रोजैक्ट डायरैक्टर एवं जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम लाहौल-स्पीति लगाया है। उन्हें डीआरडीए लाहौल-स्पीति का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। इसी तरह जयबनती को प्रोजैक्ट डायरैक्टर एवं जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम कुल्लू, कीर्ति चंदेल को ग्रामीण विकास निदेशालय से प्रोजैक्ट डायरैक्टर एवं जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम शिमला, अभिषेक मित्तल को डीआरडीए सिरमौर से प्रोजैक्ट डायरैक्टर एवं जिला मिशन प्रबंधक सिरमौर तथा रमेश कुमार को बिझड़ी से प्रोजैक्ट डायरैक्टर एवं जिला मिशन प्रबंधक सोलन के पद पर तैनात किया है, वहीं हितेंद्र शर्मा को ग्रामीण विकास निदेशालय शिमला से चौपाल के कुपवी, महेश चंद को जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम चंबा से सलूणी (चम्बा) का बीडीओ लगाया है। लतिका सहजपाल को जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम हमीरपुर से उपनिदेशक ग्रामीण विकास निदेशालय शिमला, अभिनीत कात्यायन हमीरपुर से उप निदेशक ग्रामीण विकास निदेशालय शिमला तथा प्रियंका को जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम कुल्लू से बीडीओ सिराज लगाया है। इसी तरह रजनी गौतम को परियोजना अधिकारी डीआरडीए सोलन से बीडीओ सोलन, प्यारे लाल नेगी को काजा से निचार, कुलदीप कुमार को झंडूता से देहरा गोपीपुर, चतर सिंह को कांगड़ा से झंडूता, गौरव धीमान को सोलन से रोहड़ू तथा तपिंद्र नेगी को जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम सोलन से नालागढ़ का बीडीओ तैनात किया है। इसके अलावा एक बीडीओ को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसके तहत जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम ऊना शिफाली को उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए ऊना का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.