शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के नौ बीएड कॉलेजों पर बिना मंजूरी लिए सीटें बढ़ाने के आरोप में जांच शुरू हो गई है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने इन बीएड कॉलेज प्रबंधकों को नोटिस जारी कर वर्ष 2018 से मंजूर हुई सीटों का रिकॉर्ड देने को कहा है। सीबीआई की विशेष एसआईटी और हाईकोर्ट में दिए शपथपत्र का ब्योरा भी मांगा है। इसके अलावा बीते पांच वर्षों में बीएड कॉलेजों को मंजूर की सीटों की राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से भी जानकारी मांगी है। अगस्त के पहले सप्ताह में विनियामक आयोग की अदालत में इस मामले की सुनवाई होगी। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि सभी तथ्यों को जांच कर कार्रवाई की जाएगी। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के पास सूत्रों से शिकायतें आई हैं कि कुछ निजी बीएड कॉलेजों में मंजूर सीटों से अधिक सीटों पर दाखिले किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को भी इस बाबत अंधेरे में रखा गया है। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने नौ निजी बीएड कॉलेजों को नोटिस जारी कर जवाबतलबी की है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
