शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) रामपुर बुशहर झाकड़ी के समीप बरौनी में नेशनल हाईवे 5 लोगों के लिए बरसात के दौरान नासूर बनता जा रहा है। बार-बार मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि पिछले दस वर्षों से नेशनल हाईवे अथॉरिटी प्रशासन सामरिक महत्व वाले इस मार्ग को बहाल करने के लिए स्थायी हल निकालने में नाकाम हुई है।उनका कहना है कि अवरुद्ध मार्ग के साथ लंबे समय से खनन गतिविधियां भी चल रही हैं और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए यहां पर स्थायी विकल्प नहीं निकाला जा रहा है। यह मार्ग पिछले दस वर्षों से बरसात के दौरान लगातार बंद होता जा रहा है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। यहां मार्ग को सही करने के लिए स्थायी विकल्प नहीं निकाला जा रहा है। ठेकेदारों द्वारा सही तरीके से काम नहीं किया जाता। लोगों के विरोध के बाद भी कुछ समय पूर्व यहां ठेकेदार द्वारा क्रेट वाल और क्रैश बैरियर लगाए गए, जबकि एक साइड से मार्ग धंस रहा था। उन्होंने बताया कि यहां पर क्रशर प्लांट भी मार्ग अवरूद्ध करने में सहायक बना है।
Breakng
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
- पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
- विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
- विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
Tuesday, June 2
