शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज ) अब शिमला से धर्मशाला जाने के लिए यात्रियों को तीन दिन इंतजार नहीं करना होगा। शिमला से धर्मशाला जाने के लिए अब पर्यटकों व प्रदेश के स्थानीय लोगों को सप्ताह में सातों दिन हवाई सेवाओं की सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व शिमला से धर्मशाला के लिए सप्ताह में चार दिन ही हवाई सेवाएं मिलती थी, जबकि शेष तीन दिनों में कुल्लू के लिए उड़ाने होती थी। अब इसे नियमित कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के आदेशों के बाद पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने दस जुलाई सें धर्मशाला के लिए पूरे सप्ताह हवाई सेवाओं की शुरुआत कर दी है।हालांकि इन दिनों बारिश व धुंध के चलते रोजाना धर्मशाला को उड़ानें नहीं भरी जा रही हैं, लेकिन आगामी दिनों में मौसम साफ होने की स्थिति में रोजाना धर्मशाला के लिए उड़ान होगी। इसका सीधा लाभ पर्यटन कारोबार को भी होगा। प्रदेश सरकार इस वर्ष के बजट के दौरान धर्मशाला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की थी। यह इस दिशा में भी प्रदेश सरकार का कदम है। शिमला से धर्मशाला के लिए रोजाना उड़ानें शुरू होने का लाभ केवल पर्यटकों को ही नहीं मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को इससे काफी फायदा होगा।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
