कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) , :सबसे कठिनतम धार्मिक यात्रा में शुमार 18570 फीट की उंचाई पर श्रीखंड यात्रा में अब भी श्रदालु चोरी छिपे यात्रा कर रहे हैं। खराब मौसम में भी श्रीखंड जाने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते रविवार को राजस्थान के श्रदालु की नौन सरोवर के पास हिमपात में पांव फिसलने से उसकी मौत हो गई है। शव की पहचान 19 वर्षीय अजय शर्मा पुत्र शंकर शर्मा निवासी गली नंबर नौ 3ई छोटी एसएसबी रोड़ श्री गंगा नगर राजस्थान के रूप में हुई है।इस बार श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए प्रशासनिक तौर पर सात से 20 जुलाई तक यात्रा रखी गई थी। सात जुलाई को यात्रा शुरू हुई और आठ जुलाई को मुलसाधार वर्षा शुरू हो गई। नौ जुलाई को प्रशासन की ओर से दो दिनों के लिए यात्रा को स्थगित किया गया। इसके बाद भी बारिश कम नहीं हुई। जिसके बाद इस वर्ष की यात्रा को प्रशासन की ओर से 10 जुलाई को पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद भी श्रदालु श्रीखंड यात्रा को जा रहे हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
