शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश में स्कूल और कॉलेज बंद होने के बाद खेल मैदान खुले नहीं रखने पर अब कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को इस बाबत चेतावनी पत्र जारी किए हैं।हिमाचल प्रदेश में स्कूल और कॉलेज बंद होने के बाद खेल मैदान खुले नहीं रखने पर अब कार्रवाई की जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों को इस बाबत चेतावनी पत्र जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश का हवाला भी दिया गया है। सोमवार को जारी पत्र में निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि छुट्टी के बाद घर में मोबाइल का अधिक प्रयोग करने पर सरकार ने खेल मैदान खोलने का फैसला लिया है। कुछ स्कूलों में इन आदेशों का पालन नहीं होने पर निदेशालय ने संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारियों को हिदायत जारी की है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के खेल मैदान शिक्षण अवधि के बाद भी खुले रखने का निर्णय लिया है। इन शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी दैनिक शिक्षण अवधि के बाद भी खेल परिसर का उपयोग खेलकूद गतिविधियों के लिए कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को खेल गतिविधियों में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है और उनके डिजिटल और भौतिक जीवन के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाने का अवसर प्रदान करना है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
