कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार सुबह भुंतर एयरपोर्ट पर उतरे, जहां सीएम सुखविंदर सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित तमाम नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां लोगों की समस्याएं सुनने के बाद नितिन गडकरी सीधे बजौरा गए। खास बात यह रही कि नितिन गडकरी की गाड़ी में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह एक ही गाड़ी में सवार हुए। उनके काफिले में लगभग 100 से ज्यादा गाडिय़ां रहीं, जिनमे विभागीय अधिकारी और भाजपा व कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं। बजौरा के बाद नितिन गडकरी वामतट होते हुए रामशिला पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। इसके बाद वह सीधे गैमन पुल से होते हुए नेशनल हाई-वे मनाली के लिए निकल गए।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
