कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू भुंतर स्थित हाथीथान में ड्राई फ्रूट्स की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। आगजनी की यह घटना बुधवार सुबह 4 बजे के आसपास घटी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।अग्निशमन केंद्र कुल्लू के फायर ऑफिसर ठाकुर दास ने बताया कि आग केंद्र से 10 किलोमीटर दूर गांव हाथीथान भुंतर में संजीव शर्मा की दुकान में आग लगी, जिसमें एक लाख रुपए का नुसान हो गया है, जबकि 50 लाख की संपत्ति को बचा लिया गया है। साथ ही दो गाडिय़ों और हरिहर अस्पताल को भी आग लगने से बचाया गया है। फिलहाल मौके पर जाकर आग को काबू पा लिया गया है।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
