शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में दो दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। अनदेखी करने पर कार्रवाई के लिए चेताया है।हिमाचल प्रदेश में स्कूल सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिशानिर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय के कई बार आग्रह करने के बाद भी नौ जिलों के कई स्कूलों ने इस बाबत तिमाही रिपोर्ट नहीं भेजी है।निदेशालय ने 30 जून तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में उच्च शिक्षा निदेशालय ने दो दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। अनदेखी करने पर कार्रवाई के लिए चेताया है।कांगड़ा, कुल्लू और सोलन के अलावा अन्य जिलों से यह रिपोर्ट नहीं आई है। शिमला, मंडी, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और सिरमौर जिले के उपनिदेशकों को पत्र जारी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कई रिमाइंडर भेजने के बाद भी तय समय में रिपोर्ट जमा नहीं करवाया जाना गलत है।उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर ई-मेल, फैक्स या किसी विशेष मैसेंजर के माध्यम से रिपोर्ट भेजी जाए। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के माध्यम से बीती तिमाही के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिशानिर्देशों के तहत स्कूल सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देनी होगी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
