शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी संसद का सत्र छोडक़र आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए हिमाचल आए थे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे। न तो लोकनिर्माण विभाग सेक्रेटरी और न ही ईएनसी लोकनिर्माण विभाग केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान मौके पर मौजूद थे। जब केंद्रीय मंत्री के साथ हिमाचल को हुए नुकसान पर चर्चा चल रही थी, तो मुख्यमंत्री को हर दो मिनट में अधिकारियों को फोन करना पड़ रह था। इस मामले में सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
