जम्मू कश्मीर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अमरनाथ यात्रा का पिछले 10 साल का रिकार्ड टूट गया है । यात्रा के 32 दिन पूरे होने के बाद पवित्र गुफा में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 4.14 लाख हो गई हैजम्मू : इस साल मौसम की तमाम दुश्वारियों के बावजूद श्री अमरनाथ यात्रा का पिछले 10 साल का रिकार्ड टूट गया है। यात्रा के 32 दिन पूरे होने के बाद पवित्र गुफा में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 4.14 लाख हो गई है । 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब यात्रियों का आंकड़ा 4 लाख के पार गया हो। इस से पहले 2014 में यात्रियों की संख्या 3.72 लाख रही थी। श्री अमरनाथ यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या में बढ़ौतरी होने लगी है। गुरुवार को 32वें जत्थे में जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से 1,198 अमरनाथ यात्री पहलगाम और बालटाल के लिए कड़ी सुरक्षा में रवाना हुए। विदित रहे कि गत दिवस जम्मू से 984 तीर्थ यात्री ही पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुए थे।
Breakng
- रेणुका क्षेत्र के गतलोग में खाई में गिरी पिकअप 4 की मौत व 9 घायल
- मीडिएशन फाॅर नेशन-3.0’’ विशेष अभियान में आपसी सहमति से होगा समाधान
- तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
- फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने को लेकर एवीबीपी ने किया धरना-प्रदर्शन
- सतकुम्भा के घने जंगलों में विराजमान है प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग, महर्षि मार्कण्डेय की तपोभूमि में उमड़ते हैं श्रद्धालु
- पहली बार चौगान मैदान में लगेगा भगवान वामन द्वादशी का मेला
Wednesday, August 12
