शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश के सभी कार्ड धारकों को इस बार डिपुओं में चीनी का कोटा नहीं मिलेगा। ऐसे में उन्हें बाजार से चीनी खरीदनी पड़ेगी। दरअसल सरकारी डिपो में चीनी सप्लाई करने वाली कंपनी के गोदाम में बारिश की वजह से पानी भर गया है। ऐसे में कंपनी माल की सप्लाई नहीं कर पाई है। यही वजह है कि इस बार डिपुओं में राशन के साथ चीनी नहीं का कोटा नहीं मिलेगा।बता दें कि प्रदेश में करीब 19.5 लाख राशन कार्ड धारक हैं। डिपुओं में हर महीने प्रति व्यक्ति आधा किलो चीनी मिलती है। इसमें एपीएल परिवारों को 30 रुपए प्रति किलो और बीपीएक कार्ड धारकों को 13 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चीनी मिलती है। वहीं, बाजार में चीनी का रेट 45 रुपए प्रति किलो है। ऐसे में इस बार डिपुओं में चीनी न मिलने से उपभोक्ताओं को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
