शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के दस हजार मेधावियों को अक्तूबर में टैबलेट मिलेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने टेंडर अवार्ड कर चयनित कंपनी को सप्लाई ऑर्डर कर दिया है। दसवीं-बारहवीं कक्षा सहित कॉलेजों के टॉपर विद्यार्थियों के लिए यह खरीद हो रही है। सरकारी स्कूलों में दसवीं-बारहवीं कक्षा और कॉलेजों में पढ़ने वाले दस हजार मेधावियों को टैबलेट देने की मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहले बजट भाषण में घोषणा की थी। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के मेधावियों के लिए खरीद प्रक्रिया पूरी करते हुए चयनित कंपनी को सप्लाई आर्डर जारी कर दिया है। पूर्व की सरकारों के समय से मेधावियों को दिए जाने वाले लैपटॉप अब नहीं मिलेंगे।कांग्रेस सरकार ने मेधावियों को अब लैपटॉप की जगह टैबलेट देने का फैसला लिया है। पूर्व सरकार के समय खरीद में देरी के चलते सत्र 2021-22 के विद्यार्थियों को अभी तक टैबलेट नहीं मिले हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि टैबलेट का सप्लाई आर्डर जारी कर दिया गया है। जल्द ही मेधावियों को टैबलेट दे दिए जाएंगे।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
