हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला हमीरपुर इन दिनों आई फ्लू संक्रमण की चपेट में आ गया है। बीते आठ दिनों में मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य अस्पतालों से संक्रमण के 700 मामले सामने आ चुके हैं। रोजाना आई फ्लू से संक्रमित 15 से 20 लोग उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।ऐसे में स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सभी स्वास्थ्य खंडों में आई फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। अब फ्लू के मामलों की रोजाना की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को दी जा रही है, ताकि रिकॉर्ड रखा जा सके कि रोजाना कितने मामले सामने आ रहे हैं। पिछले साल भी आए थे आई फ्लू के मामले इसी के साथ एनआईटी में स्वास्थ्य विभाग टौणीदेवी ने दवाएं वितरित की। बता दें कि गत वर्ष भी बरसात के दौरान लोग आई फ्लू की चपेट में आए थे। इस वर्ष भी लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अगर तीन-चार दिन के भीतर यह फ्लू ठीक नहीं हो रहा तो स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करवाएं। फ्लू से पीड़ित कोई भी व्यक्ति महिला या पुरुष निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर निश्शुल्क दवाई व परामर्श प्राप्त कर सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को आई फ्लू से निपटने से संबंधी आदेश दे दिए गए हैं। स्कूलों में भी बच्चों की सुरक्षा के लिए आदेश दिए गए हैं।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
