शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अगस्त के पूरे कोटे के साथ ही जुलाई के कोटे की बकाया चीनी भी इस माह डिपो से जारी करेगा। निगम के एक प्रवक्ता ने रविवार को यहां बताया कि राशनकार्ड धारकों को चीनी का निर्धारित कोटा प्रदान करने के लिए निगम प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि निगम ने जुलाई, 2023 माह के लिए 36,206 क्विंटल चीनी का आपूर्ति आदेश जारी किया था। इसमें से 25,202 क्विंटल चीनी अत्यधिक वर्षा के कारण शाहबाद चीनी मिल के सभी गोदामों में पानी भरने के कारण प्राप्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस चीनी की मात्रा को अगस्त 2023 माह के लिए जारी किए गए आपूर्ति आदेश में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि अगस्त, 2023 माह के लिए 60,121 क्विंटल चीनी का आपूर्ति आदेश जारी किया गया है और एक-दो दिनों में प्रदेश के सभी गोदामों में चीनी की प्राप्ति शुरू होने की संभावना है। अगस्त, 2023 माह के आवंटित चीनी के साथ जुलाई माह की बकाया चीनी की मात्रा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
