शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल से दिल्ली तक प्रदेश के सियासी गलियारों में मंदिर की चर्चा चल निकली है और सबसे बड़ी बात इस समय रामलोक मंदिर को लेकर हो रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम बड़े चेहरे शिमला और सोलन की सीमा पर बने इस मंदिर की चौखट पर नतमस्तक हो चुके हैं। हाल ही में विदेश दौरे से लौटे मंदिर के मुख्य संचालक स्वामी अमरदेव ने अब पहला निमंत्रण गांधी परिवार को दिया है। सोनिया गांधी ने मंदिर में हाजिरी भरने को हामी भरी है। वह 25 अगस्त को रामलोक मंदिर में शीश नवाने आ सकती हैं।इस दौरान गांधी परिवार के अन्य सदस्य और दिल्ली से कांग्रेस के कई बड़े चेहरों का जमावड़ा मंदिर में लगने वाला है। दरअसल 25 अगस्त को रामलोक मंदिर परिसर में बनाए गए नागलोक मंदिर की स्थापना होगी। विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के साथ देश के इकलौते मंदिर को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। इस सिलसिले में मंदिर के मुख्य संयोजक स्वामी अमरदेव ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को निमंत्रण दिया है और सोनिया गांधी ने 25 अगस्त को रामलोक मंदिर में आने पर हामी भी भर दी है। इस दौरान कांग्रेस सरकार और संगठन के कई अन्य नेता भी समारोह में मौजूद रहेंगे। सोनिया गांधी ने निमंत्रण को स्वीकार किया है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
