ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ऊना के समीपवर्ती गांव भड़ोलियां कलां में पेश आए हादसे में 44 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटने के चलते मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पास के ही गांव बहडाला निवासी 44 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र गंधर्व सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भेज दिया है, जबकि घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई। मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। ट्रेन से व्यक्ति के कटने की खबर सुनते ही घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हालांकि प्राथमिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी, जबकि काफी देर के बाद संबंधित गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक को पहचान कर पुलिस को पूरी सूचना उपलब्ध कराई।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
