हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालु अब 1,100 रुपये शुल्क चुकाकर हवन करवा सकेंगे। हवन करवाने के लिए मंदिर ट्रस्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। सप्ताह में दो दिन बुकिंग होगी, जबकि हवन रविवार को होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस पहल से पारदर्शिता आएगी। अभी तक मंदिर में हवन के लिए कोई शुल्क नहीं था। ऊंची पहुंच रखने वाले श्रद्धालु पुजारी के माध्यम से हवन करवाते रहते थे। अब कोई भी व्यक्ति निर्धारित शुल्क चुकाकर हवन करवा सकता है। इससे मंदिर न्यास का राजस्व बढ़ेगा। मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी का कहना है कि श्रद्धालु ऑनलाइन क्यूआर कोड या फिर नकद 1,100 रुपये शुल्क अदा कर हवन के लिए बुकिंग करवा सकते हैं।
Breakng
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
Friday, June 19
