कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला कुल्लू में सबसे ज्यादा महिलाएं बीमार रहती हैं। इस बात की पुष्टि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ओपीडी के आंकड़े करते हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की 12 आपीडी की बात की करें तो यहां पर सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ रहती है। इनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल रहती है। प्रदेश के चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इन दिनों उपचार के लिए एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। जानकारी यह भी है कि बाढ़ आने के बाद जैसे-जैसे क्षतिग्रस्त मार्ग खुल रहे हैं तो मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पहले जहां 600 से 700 के बीच हर दिन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ओपीडी रहती थी, लेकिन अब यह आंकड़ा एक हजार पार जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इन दिनों सबसे ज्यादा महिला मरीज अपना उपचार करने ओपीडी में पहुंच रही है। महिला मरीजों का आंकड़ा पुरुष मरीजों से दोगुना पहुंच रहा है।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
