Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»प्रो ० सत्यप्रकाश बंसल ने रैंकिंग में सुधार लाने स्मिथ शिक्षा नीति और शोध कार्य में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया
    शिमला

    प्रो ० सत्यप्रकाश बंसल ने रैंकिंग में सुधार लाने स्मिथ शिक्षा नीति और शोध कार्य में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया

    By Himachal VartaAugust 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   प्रदेश विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और विवि की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए शिक्षा और शोध कार्य में गुणात्मक सुधार लाया जाएगा। एचपीयू में वीरवार को अधिकारियों और शिक्षकों के साथ बैठक करते हुए कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने रैंकिंग में सुधार लाने समेत शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण और शोध कार्य में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया। अगस्त के तीसरे हफ्ते में विवि में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए रोड मैप तैयार करने को कहा। साथ ही हर संकाय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन, व्याख्यान, परामर्श सेवाएं, संकाय विकास कार्यक्रम करवाने को कहा। उन्होंने डीन रिसर्च का एक पद सृजित करने का निर्देश दिए। डीन रिसर्च विश्वविद्यालय और आईपीआर के सभी अनुसंधान मामलों का संचालन और निगरानी करेगा। एचपीयू में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए काम करने को कहा। विवि के प्लेसमेंट सेल को और मजबूत करने के निर्देश दिए ताकि हर विभाग से डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को निजी-सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलें। उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार करने, थीसिस की मध्यावधि समीक्षा करने की बात कही। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम को तेजी और धीमी गति से सीखने वाले छात्रों की पहचान कर उनकी सुविधा के अनुसार सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। साथ ही दोहरी डिग्री, संयुक्त डिग्री और ट्विनिंग कार्यक्रमों की संभावनाएं तलाशने को कहा। उन्होंने शोध बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि देने का आश्वासन दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.