Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»उपायुक्त ने की जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता
    शिमला

    उपायुक्त ने की जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता

    By Himachal VartaAugust 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण अभियान के तहत 6 साल तक के बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करने पर विस्तृत चर्चा की और इस योजना को कारगर ढंग से ग्रामीण स्तर पर कार्यान्वित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के समग्र विकास पर बल दिया ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास सही तरीके से सम्भव हो सके।उन्होंने बताया कि जिला के 2154 आगनबाड़ी केन्द्रों में 33,244 बच्चों को पौष्टिक आहार मिल रहा है और 8272 गर्भवती महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि उपेक्षित एवं निर्धन वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए शाला पूर्व शिक्षा आगनबाड़ी केन्द्रों में आरंभ की गई है और इसी के तहत जिला में 3 से 6 वर्ष आयु के 8233 बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है।
    उपायुक्त ने आगनबाड़ी अधोसंरचना विकास, स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण एवं कुपोषण पर उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें इस मुहिम को सफल बनाने के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।आदित्य नेगी ने आगनबाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल व शौचालयों की स्थिति पर विस्तृत ब्यौरा मांगा और इन कार्यों को पूर्ण करने के लिए धनराशि प्रदान करने का आश्वासन दिया।जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल शर्मा ने बैठक का संचालन किया और एकीकृत बाल विकास योजना गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.