शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में ननखड़ी तहसील की ग्राम पंचायत बड़ाच के वार्ड नंबर-7 पांडाधार में देररात तेंदुए 10 वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया। इसके बाद देररात तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान बच्ची का शव क्षत-विक्षत मिला है। घटना शनिवार शाम करीब 7:30 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की बच्ची दूध लेने पड़ोस में गई थी। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया और बच्ची को घर से करीब 400 मीटर दूर ऊपर की ओर जंगल में ले गया।मृतक बच्ची का परिवार पांडाधार में रिंकू टेंट हाउस के पास रह रहा है। रात करीब 10:30 बजे वन और पुलिस विभाग सहित स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान बच्ची का शव जंगल में क्षत-विक्षत मिला। इसके बाद शव को सीएचसी ननखड़ी ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्राम पंचायत बड़ाच के प्रधान संतोष कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेंदुए के हमले में मृतक बच्ची के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
