शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला शिमला में पिछले 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश और आगामी दिनों की मौसम रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए तथा स्कूली बच्चों व स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर, शिमला शहरी और ग्रामीण उपमंडल के सभी स्कूल जिसमें हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल, उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक और सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध सभी प्राइवेट स्कूल तथा शिमला ग्रामीण एवं शहरी स्थित अन्य शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूल 14 अगस्त 2023 को बंद रहेंगे।
इस संबंध में उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी एवं उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण द्वारा आज यहाँ आदेश जारी किए गए हैं।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
