कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की गड़सा घाटी की पंचायत पारली का संपर्क कुल्लू से कट गया है। राउली नाम स्थान के समीप शिलानाल सड़क पूरी तरह से धंस चुकी है। ऐसे में सड़क के दोनों छोरों को जोड़ने के लिए लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई गई है, लेकिन यह पुलिया जमीन से करीब 30 फीट ऊंची है। जरा सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गर्भवती महिलाओं और शून्य से पांच साल तक के बच्चों को टीका लगाने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र नजां पहुंची, लेकिन इससे पहले टीम को जान जोखिम में डालकर इस पुलिया को पार करना पड़ा। दस किलोमीटर का पैदल सफर भी करना पड़ा।
गौर रहे कि सड़क धंसने के कारण पंचायत पारली के लोगों खासकर स्कूली बच्चों को भी इसी पुलिया को पार कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। राजकीय उच्च विद्यालय नजां, प्राथमिक स्कूल अप्पर नजां, राजकीय प्राथमिक स्कूल लोअर नजां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गड़सा और ठेला के विद्यार्थी भी इसी अस्थायी पुलिया को पार करते हैं।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
