Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»मनाली आने वाले पर्यटकों को टोल टैक्स के बाद अब ग्रीन टैक्स से भी राहत मिलेगी।
    कुल्लू

    मनाली आने वाले पर्यटकों को टोल टैक्स के बाद अब ग्रीन टैक्स से भी राहत मिलेगी।

    By Himachal VartaAugust 13, 2023
    Facebook WhatsApp

    कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     मनाली आने वाले पर्यटकों को टोल टैक्स के बाद अब ग्रीन टैक्स से भी राहत मिलेगी। टोल टैक्स छह माह तक न लेने के आदेश जारी किए हैं तो वहीं मनाली के रांगड़ी व वामतट पर अलेउ में अब ग्रीन टैक्स की वसूली भी नहीं होगी। पर्यटन विभाग ने जुलाई माह से दोनों ग्रीन टैक्स बैरियर को बंद कर रखा है, जो कुल्लू-मनाली हाईवे तीन की हालत सामान्य न होने तक बंद रहेंगे। मनाली के रांगड़ी का ग्रीन टैक्स बैरियर देश का पहला फास्टैग सुविधा वाला ग्रीन टैक्स बैरियर है। लेकिन नौ और दस जुलाई को ब्यास में आई प्रलयकारी बाढ़ ने इसे पूरी तरह से तबाह कर दिया है। यहां पर करीब 700 मीटर एनएच का बाढ़ ने नामोनिशान ही मिटाकर रख दिया है।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुल्लू-मनाली के बीच क्षतिग्रस्त हाईवे को तीन माह तक दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि कुल्लू से मनाली के लिए वामतट मार्ग से वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चल रही है। वहीं, एनएचएआई भी क्षतिग्रस्त हाईवे-तीन को रात दिन ठीक करने में जुटा है। जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि जब तक कुल्लू-मनाली हाईवे पूरी तरह वाहनों की आवाजाही के लिए दुरुस्त नहीं होता है, सैलानियों से ग्रीन टैक्स की वसूली नहीं की जाएगी। कहा कि हालत सामान्य होने के बाद अक्तूबर माह से इसे शुरू करने की योजना है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.