Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»Shimla # News # शिमला में पुजारी की हत्या भूतेश्वर मंदिर में हुई वारदात
    शिमला

    Shimla # News # शिमला में पुजारी की हत्या भूतेश्वर मंदिर में हुई वारदात

    By Himachal VartaAugust 13, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     शिमला के एक मंदिर में रह रहे महाराष्ट्र के पुजारी की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि 59 वर्षीय पुजारी बीते दो सालों से अधिक समय से मंदिर में रह रहा था। मृतक पुजारी की पहचान महाराष्ट्र निवासी सुनील दास के रूप में हुई है। पुजारी की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, शिमला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। ये घटना पुलिस थाना ढली के अंतर्गत आने वाले कांती गांव के भूतेश्वर मंदिर की है।जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी सुनील दास मार्च 2021 से भूतेश्वर मंदिर में रह रहा था। बीते आठ अगस्त को अनुयायियों ने सुनील दास से संपर्क साधा था, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। भूतेश्वर मंदिर में भी पुजारी मौजूद नहीं मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में ग़ायब होने पर अनुयायियों ने पुजारी की तलाश शुरू की। शनिवार को उसका शव मंदिर से 15 मीटर फासले पर झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मृतक पुजारी के शरीर पर चोट के निशान थे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। अंदेशा जताया जा रहा है कि डंडों के वार से पुजारी को हत्या की गई है। ये मंदिर सुनसान जगह पर है और एक किलोमीटर तक कोई भी रिहायश नहीं है, न ही मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगा है। उधर, एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि अज्ञात लोगों ने पुजारी को मौत के घाट उतारा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर 302 आईपीसी के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.