सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विश्व का पहला नागलोक मंदिर बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही श्रद्धालु इसमें पूजा-अचर्ना कर सकेंगे। यह भव्य मंदिर कंडाघाट के समीप रामलोक में बन कर तैयार हो चुका है। अभी तक नागलोक मंदिर का निर्माण विश्व में पहले नहीं कहीं हुआ है। कई साल पहले केरल में नागलोक को स्थापित करने का प्रयास किया गया था लेकिन वहां सफलता हाथ नहीं लगी थी लेकिन सोलन के कंडाघाट के समीप अब इस नागलोक का निर्माण किया जा चुका है जिसमें 16 अगस्त से 25 अगस्त तक सर्प महायज्ञ हवन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी रामलोक मंदिर के संस्थापक बाबा अमरदेव ने मीडिया को दी।वहीं इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम बड़े चेहरे शिमला और सोलन की सीमा पर बने इस मंदिर की चौखट पर नतमस्तक होंगे। बाबा अमरदेव ने बताया कि 25 अगस्त को रामलोक मंदिर परिसर में बनाए गए नागलोक मंदिर की स्थापना होगी और इस दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी। बाबा अमरदेव ने बताया कि पहला निमंत्रण गांधी परिवार को दिया गया है औऱ सोनिया गांधी ने मंदिर में हाजिरी भरने को हामी भरी है।विश्व का पहला नागलोक
बाबा अमरदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विश्व का पहले नागलोक है। उन्होंने कहा कि द्वापर युग में जनमेजय ने जिस यज्ञ का आयोजन किया था वह यज्ञ पहली बार कलयुग में नाग लोक मंदिर में किया जा रहा है। यहां आठ कुल और 26 जातियों के नाग सहित नागकुल की महारानी की स्थापना शेषनाग के साथ की जाएगी।
Breakng
- रेणुका क्षेत्र के गतलोग में खाई में गिरी पिकअप 4 की मौत व 9 घायल
- मीडिएशन फाॅर नेशन-3.0’’ विशेष अभियान में आपसी सहमति से होगा समाधान
- तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
- फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने को लेकर एवीबीपी ने किया धरना-प्रदर्शन
- सतकुम्भा के घने जंगलों में विराजमान है प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग, महर्षि मार्कण्डेय की तपोभूमि में उमड़ते हैं श्रद्धालु
- पहली बार चौगान मैदान में लगेगा भगवान वामन द्वादशी का मेला
Wednesday, August 12
