शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला में प्रदेश में भारी बरसात के कारण हुई तबाही, सड़कों के बंद होने की स्थिति को देखते हुए 19 अगस्त तक कक्षाएं नहीं लगेंगी। विवि पुस्तकालय को 20 अगस्त तक बंद किया गया है। विवि के कुलपति के आदेशों पर अधिष्ठाता अध्ययन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवाजाही में पेश आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह आदेश जारी किए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि विवि के शिक्षक, गैर शिक्षक स्टाफ रूटीन में विवि में उपस्थिति देगा। 16 से 19 अगस्त तक की परीक्षाएं स्थगित
प्रदेश विश्वविद्यालय ने भारी बारिश से सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए 16 से 19 अगस्त तक की पूर्वनिर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इनमें स्नातकोत्तर और बीएड सहित अन्य परीक्षाएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से इस संदर्भ में जारी अधिसूचना में परीक्षार्थियों की सुरक्षा और आवाजाही में पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से स्थगित की गई 16 से 19 अगस्त तक की परीक्षाओं की तिथियों को पुनः तय कर इसकी जानकारी विवि की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
