शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि अभी प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभी राजनीति करने का समय नहीं है, प्रभावित लोग सरकार से मदद की आस लगाए हुए हैं। इस तरह की परिस्थितियों में विधानसभा का सत्र बुलाना उचित नहीं रहेगा।विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर मुख्यमंत्री सुक्खू का कहना था कि ये सत्र बुलाने का उचित समय नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर चिंता न करें, सरकार विधानसभा का मानसून सत्र दस दिन का आयोजित करेगी। लेकिन अभी सत्र आयोजित किया जाता है तो सत्र के दौरान सुरक्षा के लिए 500 से 700 पुलिस जवानों की आवश्यकता रहेगी। जबकि अभी पुलिस जवानों की जरूरत राहत कार्यों के लिए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं हैरान हूं कि प्रदेश में लोगों के सिर पर प्राकृतिक आपदा पड़ी हुई और प्रदेश का आमजन और सरकार मिलकर सामना कर रहे हैं। जबकि नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राजनीति करने की इच्छा हो रही है। सरकार सत्र आयोजित करने से पीछे भाग नहीं रही है, हालात सामान्य होते ही सरकार विधानसभा का सत्र बुलाएगी।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मैंने अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए भेजा है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
