चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शाम तक भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास जारी चक्की वाया दुनेरा- चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग को आज हल्के वाहनों के परिचालन के लिए बहाल कर दिया गया है ।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य के दुनेरा क्षेत्र की सीमा में क्षतिग्रस्त उच्च मार्ग को आज हल्के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि आज शाम तक इस मार्ग को भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास भी जारी हैं ।
उपायुक्त ने बताया कि चक्की वाया दुनेरा- चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग के दुनेरा क्षेत्र के पास क्षतिग्रस्त हिस्से की बहाली को लेकर पिछले कुछ दिनों से पठानकोट ज़िला प्रशासन से लगातार संवाद कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही थी ।
उपायुक्त ने यह भी बताया कि पंजाब राज्य की सीमा के साथ के क्षेत्र कटोरी बांग्ला से आगे चक्की वाया दुनेरा- तुनूहट्टी चंबा उच्च मार्ग भारी वाहनों के परिचालन के लिए खुला है ।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
