कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट के पास की बात करें, तो यहां पर वाहनों का पेट्रोल-डीजल भरने के लिए जमघट लग गया। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर जैसे ही मंडी से कुल्लू के लिए निकले और इसकी सूचना वाहन चालकों को मिली, तो सभी अपनी-अपनी गाडिय़ों में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों की तरफ निकल पड़े। भुंतर एयरपोर्ट के पास वाले पेट्रोल पंप के पास वाहनों का जाम लग गया, वहीं अन्य पेट्रोल पंपों पर भी वाहनों की भीड़ लग गई।मंडी में भारी बारिश से सडक़ें बंद होने पर कुल्लू के लिए पैट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद हो गई थी और कुल्लू में ईंधन के लिए हाहाकार मच गया था। लिहाजा अब आज पांच-छह दिन बाद जिला कुल्लू के वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
