ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कौशल रथ निगम की विभिन्न योजनाओं बारे करेगा जागरूक हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से युवाओं के कौशल विकास हेतू चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निगम द्वारा कौशल रथ लॉन्च किया गया है। कौशल रथ प्रदेश भर में विभिन्न शिक्षण स्थानों पर युवाओं को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की योजनाओं की जानकारी दे रहा है ताकि अधिक से अधिक युवा एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सके।
शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश् कौशल विकास निगम के कौशल रथ को उपायुक्त कार्यालय परिसर से उपायुक्त राघव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि कौशल रथ ऊना जिला के सभी विकास खंडों में जाकर लोगों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा।
इस दौरान पर कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी व शिवानी कौशल ने कौशल रथ के माध्यम से प्रसारित की जाने वाली हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त वरिन्द्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
