शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी फोरकास्ट के अनुसार रविवार और सोमवार को कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और शिमला जिला में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।वहीं मंगलवार यानि 22 अगस्त को लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिला को छोडक़र बाकी सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा 23 और 24 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा प्रदेश के तीन जिलों में रविवार को बाढ़ की संभावना भी जताई गई है। शिमला, सिरमौर और चंबा जिला में फ्लैश फ्लड की चेेतावनी है। ऐसे में बाढ़ की संभावना को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि नदी नालों से दूर रहे। वहीं राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अन्य जिलों में शनिवार को मौसम मिला जुला रहा है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की हल्की बौछारें गिरी हैं, लेकिन इस दौरान कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई है। लोगों को बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से काफी हद तक राहत मिली है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। वहीं दूसरी ओर राजधानी शिमला में समरहिल के समीप शिवबावड़ी में एक और शव बरामद हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मारे गए एचपीयू के प्रोफेसर पीएल शर्मा के पुत्र ईश शर्मा का शव भी प्राप्त हो गया है। ऐसे में यहां पर मृतकों की संख्या 17 हो गई हैं। वहीं चार लोग अभी तक लापता हैं। इन मौतों के साथ ही प्रदेश में मॉनसून सीजन के दौरान हुई कुल मौतों का आंकड़ा 338 पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें भी शिमला जिला में ही हुई है। शिमला जिला में कुल 78 लोगों की मौत हुई है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
