शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बिगड़ गया है। अलर्ट के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 72 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में 23 व 24 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 25 अगस्त के लिए येलो अलर्ट है। राज्य के कई भागों में 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। उधर, राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे और 280 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं।शिमला में जगह-जगह गिरे पेड़, भट्ठाकुफर में भूस्खलनमंडी से सबसे अधिक 162 सड़कें ठप हैं। इसके साथ ही 703 बिजली ट्रांसफार्मर और 106 जलापूर्ति योजनाएं बंद चल रही हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक बिजली ट्रांसफार्मर व जलापूर्ति योजनाएं बंद हैं। शिमला में फिर से जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ गिरने की सूचना है। टॉलेंड में पेड़ गिर गया है। तारादेवी के पास भी पेड़ गिरने से कालका-शिमला-रामपुर हाईवे बाधित हो गया। शिमला के भट्ठाकुफर में भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा भवनों पर गिर गया है। मलबे के साथ पेड़ भी आ गए हैं। वहीं, समरहिल के शिवमंदिर के पास भारी बारिश के चलते फिर से नाले में जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते बचाव अभियान को रोकना पड़ा।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
