ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मैसर्ज़ पैन्टागन एल्यूमीनियम प्राईवेट लिमिटेड द्वारा शनिवार 26 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सुपरवाइज़र प्रोडक्शन के 5 पद, ऑप्रेटर हॉट रॉलिंग मिल के 5 पद, ऑप्रेटर शीट लेवलर के 5 पद व हेल्पर प्रोडक्शन के 25 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए आयु सीमा 24 से 34 वर्ष निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि सुपरवाइज़र प्रोक्शन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मकैनिकल में बीटैक व दो साल का प्रोडक्शन लाईन में अनुभव, ऑप्रेटर हॉट रोलिंग मिल और ऑप्रेटर शीट लेवलर के लिए 12वीं पास व एक साल का अनुभव तथा हेल्पर प्रोडक्शन के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ, मूल प्रमाण पत्र व अपना बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Monday, October 5
