Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»Una # News # हरोली में बाल सुरक्षा के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
    ऊना

    Una # News # हरोली में बाल सुरक्षा के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    By Himachal VartaAugust 25, 2023
    Facebook WhatsApp
    ऊना  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  खंड विकास कार्यालय हरोली के सम्मेलन कक्ष में जिला बाल संरक्षण इकाई ऊना द्वारा बाल सुरक्षा के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। एसडीएम विशाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया की योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चे जो पूर्णतः अनाथ है सरकार उन्हें वितीय सहायता तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत 0 से 14 साल के बच्चे को एक हज़ार रूपये प्रति बच्चा प्रति माह व् 15 से 18 साल को प्रति बच्चा प्रति माह 25 सौ रुपए दिया जाता हैं उन्होंने बताया किभूमिहीन बच्चों को सरकार द्वारा 3 बिस्वा भूमि व् घर का निर्माण करने के लिए 3 लाख रूपये की धनराशी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई बच्चा कोर्स करना चाहता है उस बच्चे को कोचिंग के लिए भी एक लाख प्रति वर्ष की एकमुश्त वित्तीय राशि दी जाएगी। अगर कोई बच्चा ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण करना चाहता तो उस बच्चे के ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में सरकार द्वारा की जाएगी।उन्होंने बताया कि विवाह के योग्य हो चुके बच्चे को उसकी शादी के लिए उसे 2 लाख रुपए की धनराशि तथा 51 हज़ार रुपये व्यक्ति के विवाह के समय शगुन के रूप में लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे।जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बताया कि जिला ऊना में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत 13 आवेदन स्वीकृत हुए है। जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा ऐसे बच्चे जो पूर्णतः अनाथ व् जिन बच्चों के माता-पिता बच्चंे का पालन पोषण करने में असमर्थ है उन बच्चों कों फोस्टर केयर योजना के अंतर्गत लाभन्वित किया जाता है। फोस्टर केयर योजना में प्रत्येक बच्चें को 45 सौ रूपये प्रति माह दिया जाता है। इसके अतिरिक्त बलात्कार पीड़ित बच्चे का अदालत में केस सिद्ध हो जाने पर उन्हें सरकार द्वारा 75 सौ रूपए की धनराशि प्रति माह के रूप दी जाएगी। इसके साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई ऊना ऐसे बच्चों के लिए भी काम करता है जो सड़कों पर भीख मांगते व् बाल मजदूरी करते हैं।शिविर में खंड विकास अधिकारी हरोली मुकेश ठाकुर, जिला परिषद् सदस्य हरोली, प्रधान, अध्यक्ष व सदस्य खंड विकास समिति हरोली सहित 106 प्रतिभागियो ने भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.