ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) ऊना जिले के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील कर्मियों की सुविधाओं को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सख्ती दिखाई है। ताजा जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि मिड-डे-मील कर्मियों का वेतन हर माह सात तारीख को जारी करना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही मिड-डे मील कर्मियों से बच्चों का खाना तैयार करने के अलावा स्कूल के अन्य कार्य न करवाए जाएं। निदेशालय से स्पष्ट कहा कि है कि मिड-डे मील कर्मियों को किसी प्रकार के द्वेष में प्रताड़ित किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के अनुसार बीते दिनों मिड-डे-मील कर्मियों की मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय की बैठक हुई। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस संबंध में सभी स्कूलों को अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि उपनिदेशक और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बजट की उपलब्धता होने पर मिड-डे मील कर्मियों को हर माह की सात तारीख या इससे पहले वेतन जारी कर दिया जाए।इसके साथ वेतन की अदायगी के लिए एक समान बजट उपलब्ध रखना भी सुनिश्चित किया जाए। वहीं निर्देशों में यह भी कहा गया कि मिड-डे मील कर्मियों को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से राजनीतिक द्वेष के चलते प्रताड़ित करने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों की तुरंत विभागीय जांच करवाई जाए और दोषियों कर कार्रवाई हो। ताकि ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सके।निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों का स्कूलों में पालन करवाया जाएगा। हालांकि जिला के स्कूलों में मिड-डे मील से जुड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। अगर कही नियमों के उल्लंघन का बात आती है तो इसपर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। – देवेंद्र चंदेल, उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
