Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»पंचायत स्तर पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध किया जाए समाधान- उपायुक्त
    चंबा

    पंचायत स्तर पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध किया जाए समाधान- उपायुक्त

    By Himachal VartaAugust 28, 2023
    Facebook WhatsApp

    चंबा  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित सभी शिकायतों का समयबद्ध तौर पर समाधान करना सुनिश्चित बनाया जाए ।उपायुक्त ने यह निर्देश आज ज़िला में पंचायती राज विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए ।
    अपूर्व देवगन ने ग्राम पंचायत स्तर पर एक वर्ष के अधिक समय से लंबित शिकायतों से संबंधित विभिन्न मामलों पर संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को एक माह के भीतर मामलों का निपटारा सुनिश्चित बनाने को भी निर्देशित किया ।
    उन्होंने ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, ज़िला परिषद को वित्त वर्ष 2020-21 से लेकर 2022-23 तक उपलब्ध करवाई गई अनुदान राशि का विस्तृत व्यौरा उपलब्ध करवाने को कहा । साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ज़िला परिषद को उक्त अवधि के दौरान उपलब्ध करवाई गई 95 प्रतिशत अनुदान राशि का व्यय एक पखवाड़े के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक में विभागीय कार्यकलापों की विस्तृत समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर ऑडिट से संबंधित मामलों के लिए एक विशेष कार्य योजना के तहत प्रक्रिया में तेजी लाई जाए । साथ में लंबित ऑडिट पैरा का निर्धारित नियमों के अनुरूप समायोजन करना भी सुनिश्चित बनाया जाए।
    उन्होंने ज़िला ऑडिट अधिकारी को विभिन्न मामलों में की गई रिकवरी राशि का विस्तृत ब्यौरा भी उपलब्ध करवाने को निर्देशित
    किया ।
    पंचायत स्तर पर सामान्य सेवा केन्द्रों के माध्यम से लोगों को प्रदान की जा रही सुविधाओं से संबंधित विषय पर समीक्षा के दौरान अपूर्व देवगन ने शेष बचे सामान्य सेवा केन्द्रों के परिचालन को शुरू करने के लिए जल्द उपयुक्त स्थल चयनित करने के निर्देश भी जारी किए ।
    बैठक में उपायुक्त ने ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने को लेकर खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए । उन्होंने पंचायत निरीक्षक एवं पंचायत सचिव द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश जारी किए।
    उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत तंबाकू मुक्त पंचायत घोषित होने पर इनाम का भी प्रावधान है ।
    अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, ज़िला पंचायत अधिकारी महेश चंद ठाकुर, खंड विकास अधिकारी चंबा रणविजय कटोच, विभिन्न विकासखंड के पंचायत निरीक्षक एवं वर्चुअल माध्यम से खंड विकास अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.