शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते सैकड़ों भवन ढह गए हैं। इससे सबक लेते हुए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है।टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और नगर निगम एरिया में बने भवनों के नक्शे जांचे जाएंगे। अगर किसी भवन मालिक ने बिना नियमों और बिना नक्शे के भवनों का निर्माण किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे भवन मालिकों के बिजली और पानी के कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते सैकड़ों भवन ढह गए हैं। इससे सबक लेते हुए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। अब जिन लोगों के नियमों के अनुसार नक्शे पास हैं, उनको ही भवन निर्माण की अनुमति दी जाएगी। प्रदेश सरकार का मानना है कि लोग बिना नक्शे के भवनों का निर्माण कर रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता है। वास्तुकारों से भी राय नहीं ली जा रही है। प्रधान सचिव टीसीपी देवेश कुमार ने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
