शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज शिमला ग्रामीण के अंतर्गत पंदोआ में अगले माह 16 सितंबर 2023 से होने वाली प्रस्तावित एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के संदर्भ में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का दौरा किया और सतलुज नदी में होने वाली इस चैंपियनशिप के संदर्भ में व्यवहार्यता को जांचा।उपायुक्त ने कहा कि आज पंदोआ में प्रस्तावित एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के संदर्भ में आयोजन स्थल का दौरा किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य साइट की जांच करना था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की भारी बारिश के कारण साइट को किसी प्रकार की क्षति न हुई हो।उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को चैंपियनशिप के संदर्भ में साइट को विकसित करने के निर्देश दिए ताकि होने वाली एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन हो सके।इस अवसर पर एसडीएम शिमला ग्रामीण निशांत कुमार, तहसीलदार सहित जल शक्ति, लोक निर्माण, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत बोर्ड के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
