ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एमसी पार्क के समीप स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए राखी विशेष स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल पर हस्त निर्मित उत्पाद बिक्री हेतु रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह ने एक लाख 25 हज़ार के हस्त निर्मित उत्पाद बेचे हैं जिनमें राखियां, अचार, मुरब्बा, जूट बैग, पापड़, गोलगप्पे, रागी के बिस्किट एवं बांस से बने हुए घरेलू उपयोग का सामान सम्मिलित है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को इस तरह के स्टॉल लगाने हेतु अवसर प्रदान किए जाते हैं ताकि स्वयं सहायता समूहों से जुड़े हुए सभी सदस्यों को अपने आजीविका उपार्जन में मदद मिल सके।
इस मौके एलएसईओ अंजू वाला, एलबीडीसी अमिता शर्मा, पंचायत निरीक्षक राकेश कुमार, सह पंचायत निरीक्षक दीपक जोशी, मीना ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
