Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»प्रदेश सरकार ने डिनोटिफाई किए गए 19 स्कूलों को अब बंद न करने का फैसला लिया है।
    शिमला

    प्रदेश सरकार ने डिनोटिफाई किए गए 19 स्कूलों को अब बंद न करने का फैसला लिया है।

    By Himachal VartaAugust 29, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    प्रदेश सरकार ने हाल ही में डिनोटिफाई किए गए 19 स्कूलों को अब बंद न करने का फैसला लिया है। बीते शुक्र वार क ो सरकार ने 143 स्कूलों को डिनोटिफाई किया था। इनमें लाहौल-स्पीति के 19 प्राथमिक स्कूल भी शामिल थे, जिन्हें बंद करने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन आपदा को देखते हुए सरकार ने अब इन स्कूलों को खुले रखने का फैसला लिया है। इन स्कूलों में एक और दो ही बच्चे थे। ऐसे में यदि स्कूल बंद होता है, तो बच्चों को कोसों दूर पढ़ाई के लिए स्कूल जाना पड़ेगा। विभाग ने संबंधित जिला उपनिदेशक को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने जिला उपनिदेशकों को आदेश दिए हैं कि जो स्कूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहां के बच्चों क ी पढ़ाई प्रभावित न हो।इन स्कूलों के बच्चों क ी पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है। यानी स्कूल प्रशासन कहीं ओर बच्चों की कक्षाएं चलाने का प्रबंध करे। इसके लिए किराए के कमरों में भी कक्षाएं चलाई जा सकती हैं। इसके अलावा अन्य विभागों के भवन जो खाली हैं, वहां भी फिलहाल बच्चों की कक्षाएं लगाने के निर्देश जिलों क ो दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस समय 600 से अधिक स्कूलों के भवन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई भवन तो पानी में बह गए हैं और कई भूस्खलन के कारण गिर गए हैं। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए भवनों की रिपेयर के आदेश
    इस दौरान जो स्कूल भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं उन भवनों की रिपेयर के आदेश विभाग ने स्कू लों को दिए हैं। इसके साथ ही जिलों से नुक्सान की अपडेट रिपोर्ट भी देने को कहा है। साथ ही इसके लिए बजट डिमांड भी जिलों क ो देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक घनश्याम चंद का कहना है कि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए भवनों की रिपेयर करवाने के निर्देश स्कूलों को दे दिए गए हैं। इसके साथ ही लाहौल-स्पीति के 19 स्कूल जिन्हें बीते दिनों डिनोटिफाई किया था, उसे अब बंद न करने का फैसला लिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.