शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल नहीं होना दुखद है।बिजली बोर्ड कर्मचारियों के वेतन से इस माह भी एनपीएस का शेयर कटेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। ओपीएस बहाली के लिए अभी तक सर्विस कमेटी की बैठक भी तय नहीं हो सकी है। ऊर्जा विभाग ने बैठक के आयोजन के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजकर तारीख तय करने को कहा है। सर्विस कमेटी की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को औपचारिक तौर पर मंजूरी दिया जाना अनिवार्य है। बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल नहीं होना दुखद है। बिजली बोर्ड प्रबंधन की देरी के चलते ओपीएस बहाल नहीं हो रही है।यूनियन ने आरोप लगाया कि बोर्ड में अफसरशाही भारी पड़ रही है। मुख्यमंत्री के आदेशों की सीधी-सीधी अवहेलना हो रही है। हैरानी की बात है कि बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री ने कई बार घोषणा के बाद भी पांच माह से मामला लटका पड़ा है। न्यू पेंशन के कर्मचारियों का शेयर काटना अभी तक तक बंद नहीं किया गया है।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
