शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश सरकार राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को दी जाने वाली दालों में बदलाव करने जा रही है। बीते सालों से डिपुओं में मलका, माश, दाल चना और मूंग में से तीन दालें दी जा रही हैं। अब इनमें से एक दाल को हटाकर काला चना दिया जाना है। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसको लेकर लोगों से सुझाव मांगे थे। उपभोक्ताओं ने काला चना की मांग की है। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवार हैं। प्रदेश सरकार राशनकार्ड उपभोक्ताओं को तीन किलो दालें, दो लीटर सरसों तेल, रिफाइंड और 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक दे रही है। सरकार इन सभी खाद्य वस्तुओं पर 30 से 35 रुपये तक सब्सिडी देती है। आटा और चावल पर केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है। उधर, खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि काला चना दिया जा रहा है। अक्तूबर में डिपो में इसकी सप्लाई भेज दी जाएगी। काफी अरसे से दालें नहीं बदली गई हैं।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
