कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के तहत आने वाले मनिहार गांव के देवता गौतम ऋषि के पवित्र स्थल गौमुखी में ब्लास्टिंग कर क्रिस्टल निकाला जा रहा है। क्रिस्टल माफिया पवित्र स्थल में कीमती क्रिस्टल निकालकर चांदी कूट रहा है। क्रिस्टल निकालने के लिए माफिया ने यहां पर टैंट लगाकर मजदूर लगाए हैं। करीब 20 से अधिक मजदूर अवैध खनन कर रहे हैं। इसको लेकर देव समाज में रोष है। अवैध खनन का सिलसिला अगर इसी तरह से चलता रहा तो खुदाई वाली जगह से भारी भूस्खलन भी हो सकता है। इससे गड़सा क्षेत्र में भयंकर तबाही होगी। गौरतलब है कि गड़सा में इस बरसात में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। बुधवार गौतम ऋषि के पुजारी खुशी राम ने कहा कि मनिहार गांव के पीछे देवता गौतम ऋषि के पवित्र स्थल गौमुखी में ब्लास्टिंग से क्रिस्टल निकाला जा रहा है। विभाग द्वारा अभी तक क्रिस्टल माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
